संग्रामपुर: सावन से पहले बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संग्रामपुर में आंदोलन की चेतावनी
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में हल्की बारिश या तेज हवा के साथ घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चार से पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, किसानों की सिंचाई रुक रही है और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गृहिणियों को पानी और रसोई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो