छतरपुर नगर: घर का छज्जा गिरने से वृद्ध की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम,ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गठेवरा में घर का छज्जा गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवदयाल अनुरागी पिता धनीराम अनुरागी निवासी गठेवरा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार शिवदयाल अनुरागी के ऊपर अचानक घर का छज्जा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक का पोस्टमार्टम आज 12 जून दोपहर करीब 1:00 बजे छतरपुर जिला अस्पताल में कराया गया है।