हरदा: हरदा में गहराया जल संकट: अजनाल नदी सूखी, 10 हजार लोग प्रभावित, टैंकर के पानी पर सवाल
Harda, Harda | Apr 5, 2026 शहर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली अजनाल नदी पूरी तरह सूख चुकी है, जिससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई वार्डों में पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है। नगर पालिका के सब-इंजीनियर हरिओम दोगने के अनुसार अजनाल नदी से 3 वार्डों में सीधे और 7 वार्डों में टंकियों के माध्यम से पानी की आपूर्ति होती थी।