बक्सर: बदरपुर बॉर्डर से लाई जा रही ₹50 लाख की शराब बाईपास रोड पर पुलिस ने पकड़ी, फरीदाबाद के 2 लोग गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Oct 11, 2025 बक्सर नगर थाने की टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 1 शराब लदा ट्रक दिल्ली से भरौली गोलंबर होते हुए बक्सर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त ट्रक को नगर के बाईपास रोड में पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ ट्रक को जप्त कर लिया है।