गाज़ीपुर: सड़क पर दौड़ रहे ओवर लोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, अप्रैल माह में 33 लाख व मई माह में 20 लाख की हुई वसूली
गाजीपुर में सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवर लोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग के द्वारा लगातार लार्रवाई की जा रही है। अप्रैल माह में 80 ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 80 वाहनों से तकरीबन 33 लाख की वसूली की गई है। जबकि मई माह में 55 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अबतक 20 लाख की राजस्व वसूली की गई है। इस बात की पुष्टि खनन अधिकारी ईश्वर चंद ने दी है।