गौतम बुद्ध नगर: चिटहरा नहर के पास पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ की रफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अशफाक के रूप में हुई है। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के जनपदों से जानकारी कर रही है।