चैनपुर: नेउरा में मोहर्रम को लेकर कमेटी गठित, रिजवान अंसारी बने सदर
चैनपुर प्रखंड के नेउरा में मोहर्रम को लेकर कमेटी गठित की गई। रिजवान अंसारी कमेटी के सदर चुने गए। सदर ने रविवार दोपहर चार बजे कहा कि नेउरा में मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले विशेष जुलूस को देखने के लिए आस पास के कई गांव से काफी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी।