साकेत: मदनपुर खादर इलाके से पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल और बाइक की बरामद
मैदान गढ़ी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों एमजी रोड पर पीड़ित से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे, उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक मामला भी स्नेचिंग का सुलझाने का दावा किया है। दोनों ड्रग्स के आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है।