साकेत: बीती रात संदिग्ध हालत में नेबसराय इलाके में हुई एक शख्स की मौत
साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के जवाहर पार्क में बीती रात एक सख्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी बॉडी बरसों पुराने दोस्त के घर पर मिली। मृतक की पहचान भारत सचदेव के रूप में हुई है। उसके कनपटी में गोली लगी है जो आरपार हो गई है। पुलिस को रात में वारदात के बारे में मृतक भारत सचदेवा के दोस्त दीपक की बहन ने की थी।