मुंगेर: बाइक चोरी के 12 घंटे में कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी से चोर की पहचान कर उसके घर छापेमारी की
Munger, Munger | Apr 8, 2025 बाइक चोरी के महज 12 घंटे के अंदर कोतवाली थाना की पुलिस ने सीसीटीवी से चोर की पहचान कर चोर के घर छापेमारी की। पुलिस ने चोर के घर से चोरी की बाइक बरामद करते हुए बाइक चोरी में प्रयुक्त होने वाला मास्टर की के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान सफियासराय थाना क्षेत्र के पड़हम निवासी इकबाल खान का पुत्र दिलखुश खान उर्फ आजाद के रूप में हुई है।