डीएसपी रणवीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, प्रेशर हॉर्न, साइलेंसर मॉडिफिकेशन और अंडरएज ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई होगी। अब तक बिना हेलमेट 702, पीछे बैठने पर 61, अतिरिक्त सवारी 460 लोगों पर चालान काटा गया है।