आरोन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में फरार एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह में भेजा है 8 दिसंबर को थाना प्रभारी पंकज कुशवाहा ने बताया 24 जुलाई 2025 को कार MP04 YP 4414 से अवैध 10 पेटी देशी शराब के साथ तस्कर गोलू धाकड़ जिला विदिशा और रामनारायण धाकड़ ग्राम हिनोतिया आरोन को पकड़ा था। बीते रोज तीसरे विधि विवादित तस्कर को गिरफ्तार किया है।