लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे नसबंदी शिविर में भारी अव्यवस्थाएं सामने आईं। सुबह 9 बजे से बुलायी गईं महिलाएं ठंड में छोटे बच्चों के साथ भूखी-प्यासी बैठी रहीं। न चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई, न कंबल-गद्दे दिए गए। रात 9 बजे तक नसबंदी ऑपरेशन की टीम नहीं पहुंची। इस पर बीएमओ डॉ. लखन सिंह ने सोमवार की रात 10 बजे बताया कि टीम से बात हो चुकी है।