केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बिल्सी नगर पालिका सभागार में लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कहा बजट बहुत अच्छा है इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा बुजुर्गों के इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल बनाने की भी बात कही गई है।