रफीगंज: शहर के कलाली मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध को डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया
शहर के कलाली मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध को डायल 112 के पुलिस ने बुधवार रात्रि 8:00 बजे इलाज के लिए CHC में भर्ती करवाया। घायल व्यक्ति अपना नाम पता बताने में असमर्थ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क पर गिरा हुआ था। जिसे सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस पहचान में जुटी हुई है।