अनूपपुर: रविवार दोपहर जंगल में डटे रहे चार हाथी तीन सोनमोहरी में, एक गोबरी गांव के पास मौजूद, वन विभाग अलर्ट
अनूपपुर। रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चार हाथियों का दल अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहा। इनमें तीन हाथी सोनमोहरी क्षेत्र में तथा एक हाथी ग्राम गोबरी के आसपास देखा गया। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए है तथा ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।