खालवा: आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान
आम जनता के बीच पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से शनिवार शाम जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई