बदायूं: सखानू गांव के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, चालक समेत चार लोग घायल
Budaun, Budaun | Jun 14, 2026 बदायूं के अलापुर क्षेत्र के सखानू कस्बे के पास ई-रिक्शा से जा रहे थे कि अचानक ई रिक्शा का पहिया गड्ढे में जाने के दौरान अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के दौरान ई रिक्शा चालक नईम पुत्र सलीम निवासी आरिफ पुर नवादा सहित चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।