बेरो: बेड़ो प्रखंड सभागार में समीक्षात्मक बैठक कर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश
Bero, Ranchi | Jun 15, 2024 विकास कार्यों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल उरांव की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और उदासीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी कार्यशैली में बदलाव लाकर अपने क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखें।