कुकड़ू: बनडीह व चौका मेंझुंड से बिछड़े हाथी ने बंदी गांव में मचाया उत्पात, कई घरों को पहुंचाया नुकसान
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र की ईचाडीह पंचायत अंतर्गत बंदी गांव में बुधवार देर रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घरों में रखे धान और चावल को अपना आहार बना लिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार हाथी ने बनडीह गांव निवासी कार्तिक महतो व गणेश महतो के घर को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचा