बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मुर्शिदाबाद के फेरीवाले का आत्महत्या मामले में जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस शनिवार को पलामू पहुंची। दरअसल गुरुवार को बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मुर्शिदाबाद के फेरीवाले अलाउद्दीन शेख ने आत्महत्या कर ली थी। अलाउद्दीन का शव पैतृक घर मुर्शिदाबाद पहुंचने पर हंगामा हुआ था और हिंसा भी हुई थी।