बदायूं: उझानी के बांके बिहारी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार आईसक्रीम के ठेले से टकराया, दो घायल
Budaun, Budaun | Oct 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा मार्ग पर बांके बिहारी कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर आईसक्रीम के ठेले से टकरा गया । जिससे आईसक्रीम विक्रेता ओमशंकर पुत्र जगत नारायण व बाइक सवार राजकुमार पुत्र मदनलाल घायल हो गया । घायलों को उझानी सीएचसी लाया गया ।