निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा मार्ग पर भावलिया के आगे कन्वेयर बेल्ट के पास भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की बाइक भिड़ने से पांच घायल
गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा मार्ग पर भावलिया के आगे कन्वेयर बेल्ट के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि रतलाम से सांवलियाजी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार जारी है ।