रमकंडा: रमकंडा में 8 से 20 जुलाई तक पंचायतवार राजस्व शिविर,नामांतरण-लगान रसीद के होंगे आवेदन
आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रमकंडा प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जमीन से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई को हरहे, 10 जुलाई को चेटे, 13 जुलाई को रक्सी, 15 जुलाई को रमकंडा, 18 जुलाई को बलीगढ़ तथा 20 जुलाई को बिराजपुर पंचायत भवन में राज