पटेरा: जमुनिया मार्ग पर लालटेक के पास अज्ञात टैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार,हुए घायल जिला अस्पताल रेफर
Patera, Damoh | Jun 4, 2026 जमुनिया मार्ग पर लालटेक के पास अज्ञात टैक्टर ट्रॉली से बाइक सवार टकरा कर घायल हो गए,गुरुवार रात 8 बजे करीब राजकुमार रजक एवं घनश्याम निवासी लालटेक जो कि अपने घर जा रहे थे कि लालटेक के पास अज्ञात टैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल रेफर किया गया।