हाजीपुर के थाथन बुजुर्ग में गेहूं दवनी के दौरान अचानक बिजली के तार के चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर भगवानपुर निवासी मनोज कुमार का पुत्र मोनू कुमार बताया गया है।