सरधना: आग ताप रहा व्यक्ति आग से झुलसा। पुलिस ने जिला अस्पताल कराया भर्ती। गांव कालीना की घटना
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कालीना गांव में एक व्यक्ति आग में झुलस गया तथा गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति कई दिनों से क्षेत्र में देखा जा रहा था जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं लोगों का आरोप है कि रंजिश के तहत व्यक्ति को जलने का प्रयास किया गया है।