पश्चिम चंपारण जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों द्वारा बैंकों एवं उनके आसपास लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी शिवरात्रि पूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।