जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को शाम पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि जिले में पहुंची एनएफएल कंपनी की यूरिया की रैक से मुंगावली डबल लॉक केंद्र को 226 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर किसानों की मांग के अनुसार उर्वरक की सप्लाई लगातार की जा रही है।