खरगोन। शहर की नगर पालिका कार्यालय परिसर के बाहर पार्किंग से गुरुवार को राजस्व विभाग के एक कर्मचारी की बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी वाहन खड़ा कर कार्यालय के अंदर गया था, तभी एक अज्ञात बदमाश पार्किंग में पहुंचा, कुछ देर इधर-उधर घूमता रहा और फिर बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।