नानपारा: रुपईडीहा से खाटू श्याम मंदिर, राजस्थान के लिए निकला जत्था, 700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे
रुपईडीहा से श्री खाटू श्याम मंदिर राजस्थान तक करीब 700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था सोमवार को रुपईडीहा से रवाना हुआ। यह जत्था खाटू पहुंच बाबा श्याम को निशान अर्पित करेगा। श्री खाटू श्याम रुपईडीहा कमेटी के तत्वाधान में आरंभ हुई पैदल यात्रा में श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकले हैं।