नानपारा: नानपारा के ग्राम बलदुपुरवा और चौकसाहार में चकबंदी की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी
प्रदेश के चकबन्दी संचालक भानु चन्द्र गोस्वामी के पत्र के हवाले से बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया कि सरकारी गजट में विज्ञप्ति प्रकाशित होने की तिथि से जनपद बहराइच की तहसील व परगना नानपारा अन्तर्गत ग्राम बल्दूपुरवा व चौकसाहार में चकबन्दी क्रियायें प्रारम्भ हो जायेंगी।