बदायूं: हडारी गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में 5 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 3, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के हडारी गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिडंत हो गई । जिसमें एक बाइक पर सवार थाना उसहैत क्षेत्र के हडारी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय शेर बाबू पुत्र कल्याण व 24 वर्षीय नन्हें पुत्र कल्याण घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दातागंज के रहने वाले 24 वर्षीय निखिल पुत्र रामनिवास, बहन सुमन व मां राकेश देवी घायल हो गई।