सरदारपुर: सरदारपुर विधानसभा के 273 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात', 5 मंडलों में हुआ आयोजन
Sardarpur, Dhar | Sep 28, 2025 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126 वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन कि बात कार्यक्रम को सरदारपुर विधानसभा के करीब 273 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इस अवसर पर भाजपा के राजगढ़ नगर मंडल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल, सरदारपुर मंडल, अमझेरा-दसई मंडल तथा राजोद-लाबरिया मंडल के सभी बूथों पर आयोजन हुए।