लाडपुरा: कुन्हाड़ी इलाके में पार्वतीपुरम कॉलोनी में छत से पत्थर गिरने पर अधेड़ घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 5, 2024 शहर के कुन्हाड़ी इलाके के पार्वतीपुरम कॉलोनी में छत पर रखा पत्थर गिरने से अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। देवकिशन पुत्र हीरालाल प्रजापत निवासी अडिला कुन्हाड़ी में अपने बेटे के यहाँ आया हुआ था। आज टीन शेड छत पर रखा पत्थर गिरने से अधेड़ घायल हो गया।और अचेतन अवस्था मे उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया।जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।