सीकर जिले की लोसल पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने ऑपरेशन चला कर नशीले पदार्थों के तस्कर दिनेश सोनी और महमूद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सब मामले की जांच में जुट गई है।