चरखारी: चरखारी में बकरीद की खुशियां मातम में बदलीं, मलखान तालाब में बुजुर्ग डूबा, तालाब किनारे मिली मोपेड, मोबाइल और कपड़े
महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मलखान तालाब में बीती शाम 70 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल रऊफ खान के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग घर से नहाने के लिए निकले थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। फोन न उठने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मलखान तालाब के पास बुजुर्ग की मोपेड, कपड़े और मोबाइल मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए।