भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु हुए नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को हुई जांच उपरांत सपाप्रत्यासी महिपाल सिंह यादव व उनकी पुत्र वधू गीता का नामांकन खारिज कर दिया गया।भाजपा समर्थित प्रत्यासी अंगद सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए है।25वर्ष से भूमि विकास बैंक चकरनगर के अध्यक्ष पद पर सपा कब्जा था।बुधवार शाम 4 बजे पीठासीन अधिकारी ने पुष्टि की है।