रामसनेही घाट: यूपी पुलिस की परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, भाई घायल, घटना खुशेहटी गांव के पास की
उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।भाई हुआ गंभीर रूप से घायल। मृतक की पहचान बैशन पुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय सीमा पाल पुत्री नवमी लाल के रूप में हुई। सीमा का भाई नितिन पाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीमा सुल्तानपुर जनपद से उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। तभी खुशेहटी गांव के पास यह दुर्घटना हो गई।