सागर नगर: डीडी कॉम्प्लेक्स के पास रखे जा रहे टपरे का दुकानदारों ने किया विरोध, कहा- हमारे ठेले अतिक्रमण हैं तो यह क्या है?
कटरा स्थित डीडी कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार सुबह अचानक एक टपरा रखे जाने पर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया। सुबह लगभग 10 बजे जैसे ही टपरा रखा जाने लगा, आसपास के सभी दुकानदार एकत्र हो गए और इसे हटाने की मांग करने लगे।दुकानदारों ने बताया कि डीडी कॉम्प्लेक्स बनने से पहले वे इसी स्थान पर दुकान लगाते थे, लेकिन उनकी दुकानों को अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया।