मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में नशीले कारोबार पर पुलिस एक्शन मोड में, जुलाई में नशा के एक सौ सौदागरों को जेल भेजने की तैयारी,एसपी ने की अपील
अवैध नशीले कारोबार की रोकथाम को लेकर पलामू पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जुलाई महीने में नशा के 100 सौदागरों को जेल भेजने की तैयारी में है। इसके तहत छोटे से लेकर बड़े स्तर के नशा कारोबारी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने आम लोगों से अपील की है कि नशे की खरीद बिक्री की सूचना मिलने पर लोग 112 डायल कर जानकारी दें।