कलार समाज बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों और ब्लॉकों में 28 अक्टूबर, मंगलवार (शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि) को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। आज रविवार शाम 5:00 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पूजन, भजन, आरती, सामाजिक बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।