खगड़िया: देवठा के पास बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, परिजनों में कोहराम
जिले के देवठा में एक अनियंत्रित पिकअप के जोरदार ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत बुधवार सुबह 10:00 बजे को हो गई। मृतक की पहचान देवठा गांव के रहने वाले अनिल शर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा देवठा से पसराहा आ रहा था इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप में उनके बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।