मुज़फ्फरनगर: चरथावल के घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने से हुई तबाही, विधायक पंकज मलिक ने जताई नाराजगी
चरथावल के घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने से तबाही, विधायक पंकज मलिक ने जताई नाराजगी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित थाना चरथावल क्षेत्र के गांव घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने से किसानों पर आफत टूट पड़ी है। नहर के पानी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। इस हादसे में किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की फसल, गन्ना और अन्य फसल