बीसलपुर: गांव मनपुरा में सरकारी भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के 13 पेड़ों को काटकर आरोपी ने बेचा, लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा में सरकारी भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के 13 पेड़ों को आरोपी सर्वेश कुमार पुत्र छेदालाल ने काटकर बेंच दिया। लेखपाल मोहम्मद शोएब ने दियोरिया कलां कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।