कलान: ढाई घाट में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी दान पुण्य कर कमाए लाभ
शाहजहांपुर जनपद की गंगा तट ढाई घाट मैं आज सवेरे से ही गंगा नहाने का सिलसिला शुरू हो गया है. गुरु पूर्णिमा पर गंगा घाट ढाई घाट के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद गुरु का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।