कलान: गांव थाथरमई में दबंगों ने रास्ता किया बंद व घूरे की जमीन पर भी किया कब्जा, थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव थाथरमई थाना मिर्जापुर थाथरमई निवासी महिला कमला पत्नी राकेश नें पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को प्रार्थना पत्र भेज कर बताया गांव में उनका बिरादरी का अकेला घर है. ग्राम के ही सतेन्द्र, दिवानू व संदीप पुत्रगण रामप्रसाद ने अवैध रूप से उसका रास्ता का निकास बन्द कर दिया है