बांसवाड़ा: मोहन कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से गिरा मिस्त्री, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
शहर के मोहन कॉलोनी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान गढ़ा निवासी मिस्त्री सोहन अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके कमर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग और साथी मजदूरों ने तत्परता दिखाई और उसे मंगलवार को अस्पताल पहुँचाया।