सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन संबंधित विभिन्न उपाय की जानकारी दी गयी। वहीं चार महिलाओं का स्थल बंध्याकरण ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किया गया।