हमीरपुर: हमीरपुर जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद छोटे किसानों की तौल शुरू हुई
कृषि उत्पादन मंडी समिति कुरारा में एक सप्ताह से बंद चल रही ज्वार की तौल आज से शुरू हो गई। सबसे पहले छोटे किसानो की ज्वार की तौल कराई गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी दर पर ज्वार की खरीद के लिए दो केंद्र विपणन शाखा के संचालित है। एक सप्ताह से ज्वार की तौल बंद रहने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत किसानों द्वारा जिलाधिकारी से की